Western Times News

Gujarati News

कर्णाटक और राजस्थान में टीका प्राप्त करने वाले लाभार्थियों  की संख्या सबसे ज्यादा

પ્રતિકાત્મક

भारत में महामारी से ठीक होने (रिकवरी) की दर लगभग 97 प्रतिशत, पूरी दुनिया में सबसे उच्च रिकवरी दरों में से एक

31 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों की संख्या 5,000 से कम लगभग 23.5 लाख लाभार्थियों को कोविड का टीका लगाया गया

कोविड-19 महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि से भारत की (रिकवरी) दर लगभग 97 प्रतिशत हो गई है। भारत की रिकवरी दर पूरी दुनिया में सबसे उच्च रिकवरी दर में से एक है। कुल 1,03,73,606 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 14,301 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00194E2.jpg

देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज घटकर 1.75 लाख (1,73,740) से कम रह गई है। वर्तमान में कुल सक्रिय मामलों की संख्या, देश के कुल पॉजिटिव मामलों का मात्र 1.62 प्रतिशत है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002EQFR.jpg

सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट के राष्ट्रीय रूझान के अनुरूप 31 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों की संख्या 5,000 से कम दर्ज की गई है।

सक्रिय मामलों का 78 प्रतिशत पांच राज्यों-केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004H764.jpg

28 जनवरी 2021 को सुबह 7:30 बजे तक लगभग 23.5 लाख (23,55,979) लाभार्थियों को कोविड-19 टीका लगाया गया है।

पिछले 24 घंटों में 6,102 सत्रों के तहत 3,26,499 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक 24,764 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

क्र.सं. प्रदेश/केंद्र शासित प्रदेश टीका प्राप्त करने वाले लाभार्थियों  की संख्या
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 2,385
2 आंध्र प्रदेश 1,63,727
3 अरुणाचल प्रदेश 7,307
4 असम 19,945
5 बिहार 89,074
6 चंडीगढ़ 2,355
7 छत्तीसगढ़ 51,647
8 दादर और नगर हवेली 345
9 दमन और दीव 320
10 दिल्ली 39,764
11 गोवा 2,311
12 गुजरात 94,524
13 हरियाणा 1,09,782
14 हिमाचल प्रदेश 14,054
15 जम्मू और कश्मीर 16,331
16 झारखंड 24,020
17 कर्नाटक 2,67,811
18 केरला 82,970
19 लद्दाख 818
20 लक्ष्यद्वीप 746
21 मध्य प्रदेश 1,31,679
22 महाराष्ट्र 1,79,509
23 मणिपुर 2,855
24 मेघालय 3,249
25 मिजोरम 6,142
26 नागालैंड 3,973
27 ओडिशा 1,78,227
28 पुद्दुचेरी 1,813
29 पंजाब 44,708
30 राजस्थान 2,37,137
31 सिक्किम 1,320
32 तमिलनाडु 82,039
33 तेलंगाना 1,30,425
34 त्रिपुरा 19,698
35 उत्तर प्रदेश 1,23,761
36 उत्तराखंड 14,690
37 पश्चिम बंगाल 1,58,193
38 अन्य 46,325
कुल 23,55,979

 

नए ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या का 77.84 प्रतिशत सात राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। एक दिन में सबसे अधिक ठीक होने वाले रोगियों की संख्या केरल में दर्ज की गई है। जहां 5,006 मरीज ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 2,556 और कर्नाटक में 944 मरीज ठीक हुए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005VG97.jpg

पिछले 24 घंटों में कुल 11,666 नए मामले दर्ज किए गए हैं। नए मामलों का 81.96 प्रतिशत छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दर्ज किए गए हैं।

प्रतिदिन के आधार पर केरल में सबसे अधिक-5,659 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,171 और तमिलनाडु में 512 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0060Q7Y.jpg

पिछले 24 घंटों में 123 मरीजों की मौत हुई है। मरीजों की मौत का 75.61 प्रतिशत सात राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 32 लोगों की, केरल में 20 लोगों की और पंजाब में 10 लोगों की मौत हुई है।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.