Western Times News

Gujarati News

जाने माने रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर काकरला सुब्बा राव का निधन

उपराष्ट्रपति ने सुप्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉ. काकरला सुब्बा राव के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू में जाने माने रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर काकरला सुब्बा राव के आज निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। अपने एक फेसबुक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने डॉक्टर काकरला को एक उत्कृष्ट अस्पताल प्रशासक बताया, जो अपनी सत्य निष्ठा, व्यवसायिक कुशलता, कठिन परिश्रम और अनुशासन के लिए जाने जाते थे।

उपराष्ट्रपति के शोक संदेश का मूल पाठ नीचे दिया गया है

“सुप्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर काकरला सुब्बाराव के निधन की खबर सुनकर मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है। भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर काकरला को औषधि के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए जाना जाता है। उन्हें हैदराबाद के निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान को विकसित करने के लिए श्रेय दिया जाता है। जब वह इस संस्थान के निदेशक थे तब उन्होंने इसे प्रतिष्ठित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में तब्दील किया।

डॉक्टर काकरला एक उत्कृष्ट अस्पताल प्रशासक थे और वह अपनी सत्य निष्ठा, व्यवसायिक कुशलता, कठिन परिश्रम तथा अनुशासन के लिए जाने जाते थे। वह अपने प्रोफेशन के लिए समर्पित रहे।

उनके बारे में सभी यह भी सब जानते हैं कि तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री एनटी रामा राव के अनुरोध पर वह अमेरिका से भारत वापस लौटे और समर्पण भाव से मातृभूमि की सेवा की।

न्यूयॉर्क स्थित अल्बर्ट आइंस्टीन कॉलेज ऑफ मेडिसिन, ब्रोंक्स में रेडियोलॉजी के प्रोफेसर के रूप में कार्य करने के अलावा उन्होंने अपने लंबे और शानदार व्यावसायिक जीवन में अनेक पदों को सुशोभित किया। इसके अलावा वह उत्तरी अमेरिका के तेलुगू संघ (टीएएनए) के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे। मेरी संवेदनाएं डॉ काकरला के परिजनों के साथ हैं।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.