Western Times News

Gujarati News

केरल स्थित पेप्सिकोने फैक्ट्री बंद, कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

नई दिल्ली : देश की दिग्गज कंपनी पेप्सिको इंडिया लिमिटेड ने केरल में अपनी प्रोडक्शन यूनिट बंद करने का फैसला किया है। पालक्काड़ के कांजीकोड में बॉटलिंग प्लांट चलाने वाली फ्रेंचाइजी वरुण बेवरेजेज ने मंगलवार को क्लोजर नोटिस जारी किया है।

कोरोना संकट के चलते किए गए लॉकडाउन व मजदूरों द्वारा हड़ताल और लगातार विरोध प्रदर्शन की वजह से पेप्सिको को यह कारखाना बंद करना पड़ा है। इससे फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों की रोजी रोटी छिन गई है। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर संयुक्त व्यापार संघ ने आंदोलन शुरू किया था।

22 मार्च को ही कंपनी ने इस कारखाने को बंद कर दिया था। इसके बाद कोविड -19 के प्रकोप के कारण देशव्यापी तालाबंदी हुई, जिससे संकट और बढ़ गया। 21 मार्च को जारी लॉकआउट नोटिस में कंपनी ने कहा था कि, छह मार्च 2020 को जारी नोटिस के बाद स्थिति में सुधार नहीं आया है।

नोटिस में लिखा गया कि केरल के हाई कोर्ट द्वारा पुलिस सुरक्षा प्रदान करने के आदेश के बाद भी, स्थिति बहुत गंभीर है और आपराधिक हमले का खतरा बड़ा है। स्थायी कर्मचारी, जो उत्पादन का संचालन करते हैं, वे अवैध हड़ताल पर हैं क्योंकि वे प्रबंधन द्वारा निर्देशित कार्य नहीं कर रहे हैं। वर्तमान स्थिति के कारण प्रबंधन को बहुत बड़ी हानि हो रही है और निकट भविष्य में स्थिति में कोई सुधार होने का संकेत भी नहीं है।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.