Western Times News

Gujarati News

उत्तर भारत में अगले तीन दिन तक ठंडी हवाएं चलेंगी

પ્રતિકાત્મક તસવીર

अगले 2 दिन तक गुजरात, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में अगले तीन दिन तक ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर राजस्थान, बिहार और हरियाणा में सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहेगा।

उत्तरी राज्यों में न्यूनतम तापमान में पिछले कुछ दिनों 3-4 डिग्री सेल्शियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दिल्ली में कंपकपाती ठंड का दौर जारी है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।

इसके साथ ही कोहरा भी छाया रह सकता है। इसके अलावा दक्षिण के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 से 18 दिसंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। वहीं केरल और माहे में 17 से 18 दिसंबर के बीच बारिश होने का अनुमान है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है. दिल्ली में पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया है।

मौसम विभाग ने आज यानी 16 दिसंबर को दिल्ली का पारा 4 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में सर्दी जो सितम ढा रही है, उसकी मुख्य वजह पहाड़ों पर भारी बर्फबारी है। दरअसल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी और बारिश होगी मैदाना में इतनी ही ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान आज (बुधवार) 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। उत्तर भारत का पारा लुढ़क कर 3-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पहाड़ों की यही बर्फबारी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रहने वालों लोगों को कंपकंपा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लोगों को अगले दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड़ के लिए तैयार रहना होगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, मुंबई सहित महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में 17-18 दिसंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.