Western Times News

Gujarati News

बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अस्पताल से डिस्चार्ज

बॉलीवुड कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हार्ट अटैक आने के बाद भर्ती कराया गया थाl अब उनकी तबीयत ठीक है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया हैl अस्पताल से आ रही खबरों के अनुसार रेमो पत्नी लिजेल के साथ आज दोपहर अपने घर पहुंचेl रेमो डिसूजा को अस्पताल में एडमिट करने के तुरंत बाद ब्लॉकेज हटा दिया गया थाl आईसीयू में लिजेल रेमो के साथ थीl

इसके बाद वो रेमो के साथ लगातार बनी रहीl रेमो के अस्पताल में एडमिट होने के बाद आमिर अली और अहमद खान रेमो डिसूजा को देखने अस्पताल पहुंचे थे और लगातार उनकी तबीयत पर नजर बनाए हुए थेl रेमो डिसूजा को घर पर हार्टअटैक आया थाl इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गयाl अस्पताल ले जाने में रेमो की पत्नी, कुछ खास दोस्तों और पड़ोसियों ने सहायता की थीl

रेमो डिसूजा डांसर, कोरियोग्राफर और निर्देशक हैl उन्होंने कई फिल्में निर्देशित की हैl इसके अलावा वह कई गाने कोरियोग्राफ भी करते हैंl रेमो डिसूजा ने कई डांस रियलिटी शो जज भी किए हैंl रेमो डिसूजा बॉलीवुड का एक जाना माना-नाम हैl वह कई फिल्मों में काम भी कर चुके हैंl रेमो के घर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गयाl रेमो के दो बेटे हैl रेमो को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर कई लोगों को सदमा लगा थाl रेमो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह हंसी-खुशी से घर लौटते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो ABCD फिल्म के ‘हे गणराया’ गाने पर बनाया गया है। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी के प्यार, प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए मैं वापस आ गया हूं … ‘ टेरेंस लुईस उन्हें घर में सुरक्षित और स्वस्थ देखकर खुश है और जोर देकर कहते है कि वह जल्द ही उनसे मिलने वाले है।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.