Western Times News

Gujarati News

आगामी 15 जनवरी से अहमदाबाद – निजामुद्दीन संपर्क क्रांति स्पेशल सप्ताह में एक दिन चलेगी  

Files photo

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद से प्रति बुधवार व शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 02917 अहमदाबाद – हज़रत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति स्पेशल ट्रेन दिनांक 15 जनवरी 2020 से स्थाई रूप से निरस्त रहेगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-

वर्तमान में ट्रेन संख्या 02917 अहमदाबाद – हज़रत निजामुद्दीन स्पेशल सप्ताह में प्रति सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को अहमदाबाद से तथा ट्रेन संख्या 02918 हजरत निजामुद्दीन – अहमदाबाद स्पेशल प्रति मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को हजरत निज़ामुद्दीन से चलाई जारही है।

उक्त दिनांक से यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन प्रति सोमवार अहमदाबाद से तथा प्रति शनिवार हजरत निज़ामुद्दीन से चलेगी। अर्थात अहमदाबाद व हजरत निज़ामुद्दीन यह ट्रेन त्रिसाप्ताहिक के स्थान पर साप्ताहिक होगी।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.