Western Times News

Gujarati News

उत्तर प्रदेश फिल्म निर्माण से सम्बन्धित गतिविधियों को प्रोत्साहन दे रही है: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से सम्बन्धित गतिविधियों को प्रोत्साहन दे रही है। योगी ने आज उनके सरकारी आवास पर फिल्म निर्माता, निर्देशक व लेखक प्रकाश झा से भेंट की। इस अवसर पर योगी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से सम्बन्धित गतिविधियों को प्रोत्साहन दे रही है।

कई फिल्म निर्माताओं द्वारा प्रदेश में फिल्म निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिये आवश्यक अच्छी लोकेशन्स मौजूद हैं। साथ ही, कानून-व्यवस्था की भी कोई समस्या नहीं है। फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा नोएडा में वल्डर् क्लास फिल्म सिटी की स्थापना प्रस्तावित है।

भेंट के दौरान झा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके द्वारा विगत तीन वर्ष से एक वेब सीरीज का निर्माण अयोध्या में किया जा रहा है। जिसमें 01 हजार लोकल कलाकार तथा 50 सीनियर कलाकारों द्वारा काम किया जा रहा है। इस सीरियल को लगभग 90 करोड़ लोगों द्वारा देखा गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण के लिये उत्तर प्रदेश में अनुकूल माहौल मौजूद है। फिल्म निर्माण के दौरान उन्हें स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है। राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माताओं को पूरी सुरक्षा के साथ-साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.