Western Times News

Gujarati News

देश की खातिर एलिना स्वितोलिना ने टाला हनीमून

टेनिस के स्टार कपल एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स ने शुक्रवार को शादी कर ली। लेकिन इन दोनों को अपने हनीमून के लिए इंतजार करना पडे़गा। टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में ये दोनों शादी के दो दिन बाद ओलंपिक गेम्स में भाग लेने के लिए टोक्यो जाने वाली फ्लाइट में सवार हुए।

दुनिया की 6वें नंबर की खिलाड़ी यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने मंगलवार को एरिएक टेनिस पार्क में अभ्यास करती नजर आईं।एलिना स्वितोलिना टोक्यो ओलंपिक में पांच साल पहले रियो डी जेनेरियो ओलपिंक खेलों में किए गए अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगी। रियो ओलंपिक 2016 में वो क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थीं।

स्वितोलिना ने इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन को बताया कि हम एक साल में इतनी सारी प्रतियोगिताएं को भाग लेने के आदी हैं, इसलिए आराम करने का समय नहीं है। अब टेनिस और ओलंपिक पर ध्यान देने का समय है। किसी भी एथलीट के लिए यहां होना बहुत खास है। हनीमून की योजना नवंबर में है।

यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना जब 21 साल की थी तब उन्होने रियो में महिला सिंगल्स के तीसरे दौर में अमेरिकी की महान टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स को बाहर कर दिया था। लेकिन वो क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा हैं को नहीं हरा पाई थी। रियो ओलंपिक के समय एलिना स्वितोलिना की दुनिया में रैंकिंग 20 थी।

टोक्यो ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही स्वितोलिना ने कहा कि मेरी जीवन में बहुत सारी रोमांचक घटनाएं हैं। अब ओलंपिक में होना बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि शादी करना अविश्वसनीय था और अभी कोविड के प्रतिबंधों के साथ दो परिवारों का एक साथ जुड़ना भी अविश्वसनीय था। हमारे पास एक शानदार समय था। लेकिन अब हम यहां हैं। हमें तैयारी करनी होगी और उम्मीद है कि हम यहां टोक्यो में अच्छा खेलेंगे।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.