निक जोनस का वर्क आउट विडीयो पर रणवीर सिंहने क्या कहा
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भले ही अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर हों, लेकिन वो भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं। खासतौर पर देसी गर्ल प्रियंका से शादी करने के बाद तो निक की हर एक्टिविटी पर भारतीयों की नज़र रहती है।
निक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, अपनी फोटोज़ और वीडियोज़ वो अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में निक ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया जिस पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने बड़ा मज़ेदार कमेंट किया। लेकिन उससे भी मज़ेदार बात ये है कि रणवीर के कमेंट का जवाब निक ने नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा ने दिया।
दरअसल, निक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जिम में बॉडी बनाते दिख रहे हैं। निक अपने हाथों में वेट्स उठा रहे हैं और एक्सरसाइज़ कर रहे हैं। वीडियो में निक की जबरदस्त बॉडी दिखाई दे रही है।
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए रणवीर ने लिखा, ‘ओहो जीजू.. डोले शोले’। रणवीर के इस कमेंट पर निक ने कोई रिप्लाई नहीं किया लेकिन प्रियंका ने जवाब देते हुए लिखा, ‘LOL’। इसके अलावा प्रियंका ने ख़ुद भी निक के वीडियो पर कमेटं किया है।