श्रमिकों की मजदूरी डकारने वाला मनरेगा मैनेजर गिरफ्तार

धौलपुर। बाड़ी थाना पुलिस ने मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी की 34 लाख से अधिक की राशि को अपने एवं पत्नी के खातों में ट्रांसफर करने वाले मनरेगा मैनेजर सुमित पुत्र शेर सिंह बघेल को गिरफ्तार किया है।
आरोपित ने अपने तीन खाते एवं एक पत्नी के खाते में 34 लाख से अधिक की राशि को गबन कर ट्रांसफर किया था। गत वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान मनरेगा श्रमिकों को रोजगार दिए जा रहे थे। तत्कालीन समय पर मामले के गबन की जानकारी सामने आई थी।
मनरेगा श्रमिक को ने मजदूरी की राशि नहीं मिलने पर शिकायत भी दर्ज कराई थी। पंचायत समिति प्रशासन ने निजी स्तर पर जब प्रकरण की जांच पड़ताल की तो गबन का मामला सामने आया। विकास अधिकारी रामजीत सिंह ने 18 मई 2020 को नामजद आरोपी सुमित बघेल के खिलाफ 34 लाख से अधिक के गबन का मामला दर्ज कराया था।