Western Times News

Gujarati News

​मध्यप्रदेश उपचुनाव : शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त

मध्यप्रदेश में हुए 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतों की गिनती करने का काम 19 मुख्यालयों पर जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलते हुए नजर आ रहा है। इन 28 सीटों के नतीजे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बरकरार रहेगी या नहीं।

गौरतलब है कि मार्च महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, उसके बाद तीन और विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं तीन मौजूदा विधायकों के निधन से तीन सीटें खाली हुई थीं। आज की मतगणना भाजपा सरकार बचाने के लिहाज से ही अहम नहीं है, बल्कि इससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा।

मध्यप्रदेश के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कमल सिंह पटेल आगे चल रहे हैं। वह 1685 वोटों से आगे चल रहे हैं। मध्यप्रदेश उपुचनाव मतगणना के लिए सामने आए पहले रुझान में सुवासरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा आगे चल रही है। इसके अलावा भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर नेपानगर से आगे चल रही हैं। मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए सामने आए पहले रुझान में भाजपा को बढ़त मिल रही है। सांवेर से भाजपा के तुलसी सिलावट आगे चल रहे हैं।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.