2400 जांच प्रयोगशालाओं में टेस्टींग की संख्या बढ़कर 21.15 करोड़ हुई

भारत में टीकाकरण कवरेज 1.11 करोड़ से अधिक
19 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से कोई नई मृत्यु नहीं; पिछले 24 घंटों में सात राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड का कोई नया मामला नहीं आया
भारत ने कोविड-19 की संचयी जांच संख्या में रिकोर्ड बनाया है। भारत में कोविड जांच संख्या 21.15 करोड़ (21,15,51,746) को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों में 6,20,216 जांच की गई।
पूरे देश में जांच संरचना को प्रगतिशील रूप से बढ़ाने के कारण भारत में इतनी बढ़ी संख्या में जांच हुई है। भारत में 2393 जांच प्रयोगशालाएं हैं, जिसमें 1,220 सरकारी प्रयोगशालाएं तथा 1,173 निजी प्रयोगशालाएं हैं, जिससे दैनिक जांच क्षमता काफी अधिक बढ़ी है।
भारत का संचयी राष्ट्रीय पॉजिटिविटी दर 5.20 प्रतिशत है। प्रतिदिन प्रति मिलियन जांच किए जाने वाले लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में आज प्रति मिलियन जांच संख्या 1,53,298.4 है।
22 फरवरी, 2021 को सुबह आठ बजे तक टीकाकरण कवरेज 1,11,16,854 रहा और टीकाकरण के 2,32,317 सत्र आयोजित किए गए। इनमें 63,97,849 एचसीडब्ल्यू (पहला डोज़), 9,67,852 एचसीडब्ल्यू (दूसरा डोज) तथा 37,51,153 एफएलडब्ल्यू (पहला डोज) शामिल हैं।
पहला डोज लेने के बाद 28 दिन की अवधि पूरी करने वाले लाभार्थियों के लिए कोविड-19 टीके का दूसरा डोज 13 फरवरी, 2021 से देना प्रारंभ हुआ। एफएलडब्ल्यू का टीकाकरण 02 फरवरी, 2021 को शुरू हुआ।