Western Times News

Gujarati News

MDH मसाला को लोकप्रिय बनाने वाले धर्मपाल गुलाटी का निधन

महज 1,500 रुपये से दुकान से शुरू MDH आजदेश और दुनिया मे एक जानामाना नाम बन गया

2020 में कई मशहूर नामों का इस दुनिया को छोड़के जाने का सिलसिला साल के अंतिम महीने में भी जारी है। साल 2020 के जाने के चंद दिनों पहले ही इस दुनिया से रुखसत होने वाले लोगों की सूची में भारत की जानीमानी मसाला कंपनी MDH यानी महाशय दी हट्टी के मालिक और मसाला किंग के नाम से मशहूर महाशय धर्मपाल गुलाटी का  निधन हो गया है। आज सुबह धर्मपाल 98 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर धर्मपाल गुलाटी को दिल का दौरा पड़ा और इसके बाद उनका निधन हो गया। इससे पहले वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे पर इससे वो जल्द ही ठीक भी हो गए थे। आपको बता दें धर्मपाल गुलाटी का जन्म 1923 में पाकिस्तान में हुआ था।

MDH को लोकप्रिय बनाने में धर्मपाल गुलाटी का बहुत बड़ा हाथ था। सिर्फ पांचवी क्लास तक पढ़े धर्मपाल गुलाटी ने जीवन में हर ऊंचे मुकाम को छुआ। यूरोमॉनिटर के अनुसार धर्मपाल गुलाटी एफएमसीजी सेक्टर के सबसे ज्यादा कमाई वाले सीईओ थे।

पाकिस्तान के सियालकोट में जन्में धर्मपाल 1947 में देश विभाजन के बाद भारत आ गए। तब उनके पास महज 1,500 रुपये थे। भारत आने के बाद परिवार का जीवनयापन करने के लिए उन्होंने तांगा चलाना शुरू किया।

फिर जल्द ही थोड़ी संपत्ति जमा करके दिल्ली के करोल बाग स्थित अजमल खां रोड पर मसाले की एक दुकान खोली। एक छोटी से दुकान से शुरू MDH आजदेश और दुनिया मे एक जानामाना नाम बन गया। महाशियन दि हट्टी (MDH) ग्रुप के सीईओ धर्मपाल गुलाटी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था।

 


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.