Western Times News

Gujarati News

​महाराष्ट्र: खेत में लटके मिले चार बच्चों के शव, कुल्हाड़ी से की गई निर्मम हत्या

Files Photo

महाराष्ट्र के जलगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक अज्ञात व्यक्ति ने एक ही परिवार के चार नाबालिग बच्चों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी है। ये घटना गुरुवार देर रात की है और बच्चों के माता-पिता काम से मध्यप्रदेश में थे। जलगांव के बोरखेड़ा गांव में मुस्तफा नाम के व्यक्ति के यहां यह परिवार खेती करता था। (Four Minor Siblings Hacked to Death in Jalgaon Maharashtra india)

इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। बोरखेड़ा गांव के खेत में इन चारों बच्चों के शव लटके हुए मिले, जिसके बाद पूरे गांव में गुस्से और शोक का माहौल है। मध्यप्रदेश से नौकरी की तलाश में यह परिवार महाराष्ट्र के जलगांव में आया था।

महताब और उसकी पत्नी रूमली बाई भिलाला बोरखेड़ा गांव के ही मुस्तफा नाम के व्यक्ति के यहां खेती कर जीवनयापन करते हैं। मरने वाले बच्चों में 12 साल की लड़की सईता, 11 साल का रावल, आठ साल का अनिल और तीन साल की सुमन शामिल है। इन चारों बच्चों का शव मालिक मुस्तफा का खेत में लटका हुआ पाया गया।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि इन चारों बच्चों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। पुलिस को शक है कि इन चारों की हत्या एक ही कुल्हाड़ी से की गई है। फिलहाल पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है और तलाशी अभियान जारी है।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.