Western Times News

Gujarati News

देश में अब तक वैक्सीन के 5.5 करोड़ से अधिक डोज दिए गए

Files Photo

पिछले 24 घंटों में 23 लाख से अधिक कोरोना वैक्‍सीन दी गई

भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान में गति आई है और आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 9,01,887 सत्रों के माध्‍यम से 5.5 करोड़ से अधिक (5,55,04,440) वैक्सीन दी गई है। इनमें 80,34,547 स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 51,04,398 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 85,99,981 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 33,98,570 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) ले चुके हैं। 55,99,772 लाभार्थी (पहली डोज) वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं`। 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,47,67,172 से अधिक लाभार्थी हैं।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 69वें दिन 25 मार्च, 2021, 23 लाख (23,58,731) से अधिक वैक्सीन डोज दिए गए। इनमें से 40,595 सत्रों के जरिये 21,54,934 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली डोज दी गई और 2,03,797 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी डोज दी गई।

पांच राज्‍यों, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, पंजाब, छत्‍तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के दैनिक नये मामलों में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई और पिछले 24 घंटों में 59,118 नये मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 35,952 नये मामले सामने आए हैं और इसके बाद पंजाब में 2,661 तथा कर्नाटक में 2,523 मामले दर्ज किए गए।

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों (केस लोड) आज 4.21 लाख (4,21,066) है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 25,874 मामलों की बढ़ोत्‍तरी हुई है। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का योगदान 73.64 प्रतिशत है।

 


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.