Western Times News

Gujarati News

भारत ने 7 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक देकर कोविड-19 टीकाकरण में मिसाल कायम की

शुक्रवार रात 8 बजे तक 12.76 लाख टीके की खुराक दी गई

कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में भारत ने आज कई मिसाल कायम की। एक महत्वपूर्ण विकासक्रम में देश में टीकाकरण खुराकों की कुल संख्या 7 करोड़ को पार कर गई गई। देश में 6 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक आज रात 8 बजे तक कुल 7,06,18,026 टीकाकरण किया गया।

इनमें 89,03,809 स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्हें पहली खुराक लगी और 52,86,132 वो स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें दूसरी डोज दी गई है। 95,15,410 फ्रंटलाइन वर्कर्स (एफएलडब्ल्यू) को पहली जबकि 39,75,549 फ्रंटलाइन वर्कर्स दूसरी डोज दी जा चुकी है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के  4,29,37,126 लाभार्थियों को टीका लग चुका है।

 

स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स 45 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थी कुल उपलब्धि
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
89,03,809 52,86,132 95,15,410 39,75,549 4,29,37,126 6,13,56,345 92,61,681

 

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 77वें दिन आज रात 8 बजे तक कुल 12,76,191 टीके की खुराक दी गई। इनमें से 12,40,764 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक लगी और 35,427 लाभार्थियों ने दूसरा टीका लगवाया। आखिरी रिपोर्ट देररात तक पूरी हो जाएगी।

दिनांक: 2 अप्रैल ,2021
स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स 45 साल से अधिक आयु के लाभार्थी कुल उपलब्धि
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
17,861 8,487 38,986 26,940 11,83,917 12,40,764 35,427


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.