Western Times News

Gujarati News

‘हैरी पॉटर’ एक्टर पॉल रिटर का का 54 साल की उम्र में निधन

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पॉल रिटर का का निधन हो गया है। पॉल रिटर ने 54 साल की उम्र में सोमवार को आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से जंग लड़ रहे थे। पॉल ने ‘हैरी पॉटर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय किया था। उन्हें सबसे ज्यादा ब्रिटिश सिटकॉम ‘फ्राइडे नाइट डिनर’ में अपने द्वारा निभाए गए किरदार के लिए जाना जाता है।

पॉल रिटर के निधन की पुष्टि उनके एजेंट द्वारा की गई है। पॉल के निधन से उनका परिवार टूट गया है। रिटर के प्रतिनिधि ने बयान जारी कर कहा, ‘कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि बीती रात पॉल रिटर का निधन हो गया। उनका निधन घर में हुआ। उनके परिवार में अब उनकी पत्नी पोली और बेटे फ्रैंक और नोआह हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘वह 54 साल के थे और ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे थे। पॉल एक अपेक्षित प्रतिभाशाली एक्टर थे। उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए थे। वह सिनेमा के साथ-साथ थिएटर में भी काम करते थे। उन्हें ऑन स्क्रीन और स्टेज पर कई दमदार किरदार निभाए। वह बहुत बुद्धिमान, उदार दिल और बहुत मजाकिया शख्स थे।

हम उन्हें बहुत ज्यादा याद करेंगे।’ ‘फ्राइडे नाइट डिनर’ के क्रिएटर रोबर्ट पॉपर ने पॉल रिटर के निधन पर अपना शोक जताया है। रोबर्ट ने कहा कि इस भयानक दुख भरी खबर से टूट गया हूं। पॉल एक प्यारा और अद्भुत इंसान था। दयालु, मजाकिया, सुपर केयरिंग और सबसे महान अभिनेता जिसके साथ मैंने कभी काम किया था। बता दें कि पॉल का जन्म 20 दिसंबर 1966 को ग्रेवसेंड, केंट में हुआ था। उनका बचपन का नाम साइमन पॉल एडम्स था। उनके पिता केन एडम्स कई बिजली स्टेशन में एक टूलमेकर काम करते थे।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.