Western Times News

Gujarati News

हिना खान के देसी लुक पर फैंस फिदा हुए

बॉलीवुड अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर उनके फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस हिना खान ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद आकर्षित लग रही हैं। तस्वीरों में हिना खान नाक में नथ पहने दिख रही हैं, जो उनकी खूबसूरत में चार चांद लगा रही है। हिना खान की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि हिना खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एकता कपूर के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में अहम किरदार निभाए हैं। उन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हैक्ड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म को एमएक्स प्लेयर्स पर रिलीज किया गया था।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.