Western Times News

Gujarati News

दक्षिण असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना 

file

असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर तेज आंधी और बिजली कड़कने की संभावना, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, लक्षद्वीप, केरल, माहे के छिटपुट स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार, छत्तीसगढ़ ओडिशा, अरूणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, यमन, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के अनुसारः

8 अप्रैल (दिन एक):असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली कड़कने की संभावना; झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, लक्षद्वीपतथा केरल, माहे के छिटपुट स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है; छत्तीसगढ़ ओडिशा, अरूणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेशतथा यमन, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी की संभावना है।

दक्षिण असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना। उत्तर पश्चिम झारखंड के कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चल सकती हैं। 9 अप्रैल (दिन दो): गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के साथ 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चल सकती है; असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना।

उप-हिमालय पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना; ओडिशा के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने, ओलावृष्टि होने तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना; नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तारसे तेज हवाएं चलने की संभावना;

झारखंड, अरूणाचल प्रदेश, केरल तथा माहे के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना। विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश तथा यमन, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल तथा लक्षद्वीप में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अरूणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना।
10 अप्रैल (दिन तीन): गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के साथ 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चल सकती है; विदर्भ तथा छत्तीसगढ़ के छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना। झारखंड, अरूणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश तथा यमन और केरल तथा माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पूर्व मध्य प्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराइकल में बिजली कड़कने के साथ तेज हवा चलेगी।

अरूणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना।
11 अप्रैल (दिन चार):  विदर्भ, छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। असम और मेघालय के छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गांगेय पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश तथा यमन और केरल तथा माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़क सकती है और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान तथा मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण तथा गोवा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराइकल और लक्षद्वीप में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

12 अप्रैल (दिन पांच):  असम और मेघालय तथा केरल और माहे के छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है; गांगेय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं; जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान तथा मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण तथा गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश तथा यमन, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराइकल और लक्षद्वीप में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

स्‍थान विशेष पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए कृपया मौसम एप डाउनलोड करें, कृषि मौसम सलाह के लिए मेघदूत एप डाउनलोड करें, बिजली गिरने की चेतावनी के लिए दामिनी एप डाउनलोड करें और जिलावार चेतावनी के लिए राज्‍य की एमसी/आरएमसी वेबसाइट देखें।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.