Western Times News

Gujarati News

‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित कोरोना संक्रमित; अस्पताल में भर्ती

देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे के भी कई सेलेब्स इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कई लोगों की इस वायरस की वजह से जान भी जा चुकी है। अब टीवी एक्टर मोहित रैना भी इस वायरस के शिकार हो गए हैं। देवो के देव महादेव फेम मोहित के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनकी तबियत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहित ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

मोहित ने आगे लिखा- मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि सुरक्षित रहें और सभी के लिए प्रार्थना करें। बीते हफ्ते कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मैं डॉक्टर्स की निगरानी में हूं। जल्द ही आप सभी से मिलता हूं।

मोहित रैना के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट करके उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। वेब सीरीज काफिर में मोहित के साथ काम कर चुकीं दीया मिर्जा ने कमेंट कर मोहित के जल्द ठीक होने की कामना की है।

 


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.