Western Times News

Gujarati News

भारतीय वायु सेना एवं भारतीय नौसेना दूसरी कोविड-19 लहर के खिलाफ लड़ाई में युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं

File

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और भारतीय नौसेना (आईएन) वर्तमान कोविड-19 स्थिति से निपटने और चिकित्सा आपूर्ति दुरुस्त करने हेतु रसद संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। 10 मई, 2021 तक भारतीय वायुसेना के विमानों ने कुल 6,420 मीट्रिक टन की क्षमता के

336 ऑक्सीजन कंटेनरों एवं अन्य चिकित्सा आपूर्ति तथा उपकरणों को एयरलिफ्ट करने के लिए देश के विभिन्न भागों से 534 उड़ानें भरीं। इसमें जामनगर, भोपाल, चंडीगढ़, पानागढ़, इंदौर, रांची, आगरा, जोधपुर, बेगमपेट, भुवनेश्वर, पुणे, सूरत, रायपुर, उदयपुर, मुंबई, लखनऊ, नागपुर, ग्वालियर, विजयवाड़ा, बड़ौदा, दीमापुर और हिंडन आदि शहर शामिल हैं।

भारतीय वायुसेना के विमान ने 84 अंतरराष्ट्रीय सॉर्टीज भी की जिसमें 1,407 मीट्रिक टन की कुल क्षमता के 81 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन स्टोरेज कंटेनरों के साथ-साथ 1,252 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर, 705 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ज़ीओलाइट (श्वसन में प्रयुक्त ऑक्सीजन हेतु कच्चा माल) भी शामिल थे। यह उपकरण सिंगापुर, दुबई, थाईलैंड, युनाइटेड किंगडम, जर्मनी, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और इजराइल से खरीदे गए हैं।

ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु II’ के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस ऐरावत, आईएनएस त्रिकंद और आईएनएस कोलकाता 10 मई, 2021 को मित्र देशों से महत्वपूर्ण कोविड-19 मेडिकल स्टोर्स के साथ वापस स्वदेश पहुंचे। आईएनएस तलवार दिनांक 5 मई 2021 को स्वदेश पहुंचा था। इनका विवरण इस प्रकार हैं:-


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.