Western Times News

Gujarati News

अनुष्का-विराट ने कोविड राहत कार्य के लिए जुटाए 5 करोड़

बॉलीवुड : अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली ने बीते दिनों कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए एक पहल की थी। कपल ने खुद कोरोना पेशेंट्स के लिए 2 करोड़ रुपए दान किए थे

और कोविड राहत में फंड जुटाने के लिए एक कैंपेन की शुरूआत की थी। अब हाल ही में उन्होंने उस कैंपेन के जरिए कोविड राहत कार्य के लिए 5 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं।

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा-‘ उन सभी लोगों को एक बड़ा धन्यवाद, जिन्होंने यहाँ तक पहुंचने में हमारी मदद की। साथ ही उन्होंने बताया कि 5 करोड़ रुपए जुट गए हैं, जिसके लिए वह बहुत आभारी है।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.