Western Times News

Gujarati News

देश के11 राज्यों में डीजल 100 रु,पेट्रोल 110.41 रुपए प्रति लीटर

પ્રતિકાત્મક

तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। गौरतलब है कि बीते 7 दिनों से ईंधन की दरों में बढ़ोतरी के बाद आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। आज पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होने के बावजूद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर 104.44 रुपए प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.41 रुपए प्रति लीटर हैं। इसके अलावा मुंबई में डीजल का भाव 101.03 रुपए प्रति लीटर और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल का भाव 93.17 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

कोलकाता में पेट्रोल का भाव 105.09 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.28 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.79 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.59 रुपए प्रति लीटर है।अब देश के कई राज्यों में डीजल भी 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक पर उपलब्ध है।

केरल, कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और लेह में डीजल का भाव 100 रुपए प्रति लीटर को पार कर गया है। बीते 7 दिनों से पेट्रोल और डीजल के भाव में लगातार तेजी रही है। इस कारण से कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें 4 अक्टूबर 2021 को स्थिर थी, लेकिन उसके बाद से लगातार 7 दिन तक इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

भारत तेल के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है। यही कारण है कि भारत देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों के बराबर दरों पर रखता है।

अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में उछाल ने 28 सितंबर को पेट्रोल और 24 सितंबर को डीजल के लिए दरों में तीन सप्ताह के अंतराल को समाप्त कर दिया। तब से डीजल की दरों में 4.35 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और पेट्रोल की कीमत में 3.25 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है।

देश के 11 राज्यों में सोमवार को डीजल की कीमत 100 प्रति लीटर जाने के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेल का बड़ा बयान आया है। पेट्रोलियम व नेचुरल गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा है कि पेट्रोल व डीजल की बढ़ी हुई कीमतें एक तरह से फ्री में मिली वैक्सीन की भरपाई है।

केंद्रीय मंत्री ने बयान 9 अक्टूबर को असम एक कार्यक्रम के दौरान दिया। केंद्रीय मंत्री तेली ने कहा कि तेल की कीमत ज्यादा नहीं हैं, लेकिन इसमें टैक्स शामिल है। साथ ही मंत्री ने यह भी कहा कि फ्री वैक्सीन तो जनता ने ले ली है, लेकिन आखिरकार पैसा आएगा कहां से। जनता ने पैसे का भुगतान नहीं किया है, इसे इस तरह से पेट्रोल डीजल पर लगाए गए टैक्स से ही वसूल किया गया है।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.