Western Times News

Gujarati News

न्यूज ऑन एआईआर पाकिस्तान में लोकप्रिय

दुनिया के शीर्ष देशों (भारत को छोड़कर) की नवीनतम रैंकिंग में जहां न्यूज ऑन एआईआर ऐप पर ऑल इंडिया रेडियो लाइव-स्ट्रीम सबसे अधिक लोकप्रिय हैं, पाकिस्तान ने पहली बार शीर्ष 10 देशों की सूची में जगह बनाई है जबकि सऊदी अरब ने इस सूची में वापसी की है। न्यूजीलैंड और कुवैत शीर्ष सूची से बाहर हो गए हैं।

वैश्विक स्तर पर शीर्ष (भारत को छोड़कर) ऑल इंडिया रेडियो स्ट्रीम की रैंकिंग में बड़े बदलाव आए हैं। एआईआर न्यूज 24×7, एफएम रेनबो मुंबई, अस्मिता मुंबई और एआईआर पंजाबी पुन: शीर्ष 10 में वापस आ गए हैं, जबकि रेनबो कन्नड़ कामनबिलु, एआईआर रागम, एआईआर कोच्चि एफएम रेनबो और एआईआर तमिल बाहर हो गए हैं।

शीर्ष देशों (भारत को छोड़कर) के लिए एआईआर स्ट्रीम की रैंकिंग में, विविध भारती नेशनल, एफएम रेनबो मुंबई, वर्ल्ड सर्विस 1, एआईआर पंजाबी, एआईआर तिरुपति, एआईआर सूरतगढ़, एआईआर न्यूज 24×7, एआईआर कश्मीरी और एफएम रेनबो दिल्ली पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय हैं।

ऑल इंडिया रेडियो की 240 से अधिक रेडियो सेवाओं को प्रसार भारती के आधिकारिक ऐप न्यूज ऑन एआईआर पर लाइव-स्ट्रीम किया जाता है। न्यूज ऑन एआईआर ऐप पर ऑल इंडिया रेडियो स्ट्रीम के न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर, 85 से अधिक देशों और दुनिया भर के 8000 से अधिक शहरों में बड़ी संख्या में श्रोता हैं।

यहां भारत के अलावा उन शीर्ष देशों के बारे में जानकारी दी गई है जहां न्यूज ऑन एआईआर ऐप पर एआईआर लाइव-स्ट्रीम सबसे लोकप्रिय हैं; दुनिया के बाकी हिस्सों में न्यूज ऑन एआईआर ऐप पर शीर्ष ऑल इंडिया रेडियो स्ट्रीम लोकप्रिय हैं। आप नीचे देश-वार विवरण देख सकते हैं। ये रैंकिंग 12 अक्टूबर से 6 नवम्‍बर 2021 तक प्राप्‍त आंकड़ों पर आधारित हैं।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.