Western Times News

Gujarati News

पेप्सीको इंडिया ने आगरा हिम्मतनगर के हजारो किसानों की कड़ी मेहनत की सराहना स्वरूप उन्हें हाईज़ीन किट्स प्रदान कीं

हाथ धोने, मास्क सही तरीके से पहनने और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने पर केंद्रित जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए

किसान सच्चे नायक हैं, जो मुश्किल समय में भी अपना काम करते रहे और सराहना पाने की इच्छा के बगैर लाखों लोगों की टेबल पर भोजन सुनिश्चित कर उनके जीवन में खुशहाली लाई

हिम्मतनगर (गुजरात), मौजूदा मुश्किल समय में भी देश के किसान अथक परिश्रम करते रहे। उनकी मेहनत के चलते ही देश में हर रोज लाखों लोगों के लिए भोजन सुनिश्चित हो सका। कोविड-19 महामारी से जारी अपनी लड़ाई में पेप्सीको इंडिया ने आज आगरा, उत्तर प्रदेश के किसान समुदाय को हाईज़ीन किट्स प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की घोषणा की। चुनौतीपूर्ण समय में भी साहस से काम करने वाले किसानों की सेहत व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वितरित की जाने वाली हाईज़ीन किट्स में मास्क व सैनिटाईज़र हैं, जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए बहुत जरूरी हैं।

इसके अलावा किसानों के बीच हाईज़ीन की सर्वश्रेष्ठ विधियों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए पेप्सीको इंडिया विशेष आॅनग्राउंड प्रोग्राम भी चला रहा है, जो हाथ धोने, उचित तरीके से मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टैंसिंग जैसे प्रिवेंटिव उपायों का पालन करने पर केंद्रित है।

प्रताप बोस, एग्रो डायरेक्टर, पेप्सीको इंडिया ने कहा, ‘‘पेप्सीको इंडिया में हम अपने किसान मित्रों के आभारी हैं, जो हमारी टेबल पर भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 महामारी के दौरान भी मेहनत से काम करते रहे। वो भारत के असली नायक हैं। चुनौतीपूर्ण समय के बावजूद वो सराहना पाए जाने की इच्छा के बगैर निरंतर काम करते रहे। दिल से एक एग्री कंपनी होने तथा भारत के 27,000 किसानों के साथ मजबूत संबंध होने के चलते पेप्सीको इंडिया हमारे किसानों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करती है। हमारे किसान मित्रों की सेहत व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाईज़ीन किट्स का वितरण एवं जागरुकता अभियान आयोजित करके हम अपने तरीके से उनकी सराहना कर रहे हैं।’’


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.