Western Times News

Gujarati News

बिग बॉस 13 के पारस छाबड़ाने जेब्रा प्रिंट में शेयर की तस्वीरें

एक्टर पारस छाबड़ा सलमान खान के शो बिग बॉस 13 के दौरान काफी सुर्खियों में रहे थे। पारस छाबड़ा की दर्शकों के बीच काफी चर्चा रही थी और इसी के जरिए उन्हें खास पहचान भी मिली। पारस छाबड़ा इन दिनों अपनी कुछ तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं।

इन तस्वीरों में उनका अतरंगी लुक देखने को मिला। पारस छाबड़ा ने 80 के दशक का हेयरस्टाइल और जेब्रा प्रिंट आउटफिट कैरी किया हुआ है। इस लुक में उन्हें रेट्रो शेड्स और गले में कई चेन्स कैरी किए देखा जा सकता है। जैसी ही पारस का ये लुक सामने आया लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। इस अतरंगी लुक के चलते लोगों ने पारस छाबड़ा की तुलना रणवीर सिंह से करनी शुरु कर दी।

एक यूजर ने उन्हें रणवीर सिंह की सस्ती कॉपी तक बता दिया। वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘पारस छाबड़ा द ग्रेट रणवीर सिंह बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह ऐसा कभी नहीं कर पाएंगे।’बता दें कि रणवीर सिंह अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के चलते काफी सुर्खियां बटोरते रहे हैं। पारस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बताया कि यह उनका नया लुक है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि फैन्स को यह पसंद आएगा।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.