Western Times News

Gujarati News

मुंबई की सड़कों पर रणबीर कपूर साइकलिंग करते नजर आए

मुंबई की सड़कों पर साइकलिंग करते नजर आए रणबीर कपूर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। वह कभी भी अपना वर्कआउट सेशन मिस नहीं करते हैं। इस बीच रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह साइकलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर मुंबई की सड़कों पर साइकलिंग का लुत्फ ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए चेहरे पर मास्क पहन रखा है। वीडियो में वह ग्रे कलर की फुल स्लीव्स टी-शर्ट और ब्लैक लोवर्स में नजर आ रहे हैं। रणबीर के फैन्स इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर फैन्सी ऑटोमैटिक साइकिल चलाते हुए नजर आए थे।

दरअसल, वह इस साइकिल से मुंबई के पाली हिल स्थित दादाजी के घर के बाहर स्पॉट हुए, जिसका रेनोवेशन का काम चल रहा है। इस दौरान मां नीतू कूपर भी उनके साथ थीं। घर के रेनोवेशन का काम देखने जहां रणबीर कपूर साइकिल से पहुंचे थे वहीं, नीतू कूपर कार से आई थीं। रणबीर कपूर की यह साइकिल Copenhagen कंपनी की है।

इस साइकिल को फोल्ड भी किया जा सकता है और इसकी कीमत 58 हजार रुपये बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि रणबीर और नीतू साथ में घर से बाहर निकलते हैं। दोनों फेस पर मास्क पहने हुए दिखाई दिए। इसके बाद रणबीर अपनी साइकिल से रवाना हो गए। वहीं, मां नीतू अपनी कार पर बैठकर चली जाती हैं।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.