Western Times News

Gujarati News

अहमदाबाद से चलेगी मुजफ्फरपुर और दरभंगा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Files photo

आगामी त्यौहार छठ पूजा को ध्यान में रखकर यात्रियों की मांग व सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद – मुजफ्फरपुर एवं अहमदाबाद – दरभंगा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन(विशेष किराए के साथ) 22 नवम्बर से 30 नवम्बर 2020 तक चलाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-

1.ट्रेन नंबर 05270/05269 अहमदाबाद – मुजफ्फरपुर – अहमदाबाद (साप्ताहिक)

ट्रेन संख्या 05270 अहमदाबाद – मुजफ्फरपुर (साप्ताहिक)29 नवंबर 2020 (रविवार) को 16:30 बजे अहमदाबाद से चलकर तीसरे दिन प्रातः 04:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी इसी तरह ट्रेन संख्या 05269 मुजफ्फरपुर – अहमदाबाद 26 नवंबर 2020(गुरुवार) को रात्रि 21:20 बजे मुजफ्फरपुर से चलकर तीसरे दिन प्रातः 09:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी

मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर,फुलेरा जंक्शन, जयपुर, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर सेंट्रल,लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद,गोरखपुर, देवरिया सदर,भटनी,सिवान,छपरा,सोनपुर तथा हाजीपुर स्टेशन पर रुकेगी।

2. ट्रेन नंबर 05560/05559 अहमदाबाद- दरभंगा – अहमदाबाद फेस्टिवल स्पेशल(साप्ताहिक)

ट्रेन संख्या 05560 अहमदाबाद -दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल (साप्ताहिक) 27 नवंबर 2020 (शुक्रवार) को अहमदाबाद से 19:20 बजे चलकर तीसरे दिन 12:15 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 05559 दरभंगा – अहमदाबाद 25 नवंबर 2020 (बुधवार) को दरभंगा से 16:45 बजे चलकर तीसरे दिन 09:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आणंद, वडोदरा, सूरत, नंदूरबार,आमलनेर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा,इटारसी, जबलपुर, कटनी,सतना, प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर, मंडुवाडीह, गाजीपुर सिटी, बलिया,छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर तथा समस्तीपुर स्टेशन पर रुकेगी।

यात्रियों से निवेदन है कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करे ,निर्धारित समय से डेढ़ घंटा पूर्व स्टेशन पहुंचे तथा मास्क लगाये तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।

ट्रेन नम्बर 05270 तथा ट्रेन नंबर 05560 की बुकिंग 22 नवम्‍बर, 2020 से नामित पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो होगी। तथा इन ट्रेनों में सभी सामान्य श्रेणी के रिजर्व कोच रहेंगे।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.