Western Times News

Gujarati News

​ दिल्लीः 24 घंटे में 7546 लोग कोरोना संक्रमित मिले

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 7546 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं दिल्ली में कोरोना से मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी में गुरुवार को संक्रमण से 98 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 12.09 प्रतिशत है। जबकि पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत दर्ज की गई है। गुरुवार को दिल्ली में 6685 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में गुरुवार को 62437 कोरना जांच की गई हैं।

इनमें 22067 आरटी-पीसीआर जांच और 40370 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कुल 56,53,091 कोरोना जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कुल 5,10,630 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिसमें से 4,59,368 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 8041 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 43221 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 25367 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अभी कुल 4501 कंटेनमेंट जोन हैं।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.