Western Times News

Gujarati News

गृहमंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि दी

बंगाल दौरे के पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुबह साढ़े 10 बजे के करीब कोलकाता के रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दोनों महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया।

विवेकानंद को श्रद्धांजलि देते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने आध्यात्मिकता और आधुनिकता को जोड़ा था। मैं प्रार्थना करता हूं कि हम उनकी बताई राह पर चलने में समर्थ हों। अपने कार्यक्रम के मुताबिक, शाह इसके बाद मिदनापुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। वहीं पश्चिमी मिदनापुर के बेलिजुरी गांव में एक किसान परिवार के घर लंच के लिए जाएंगे।

अमित शाह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खुदीराम बोस को पश्चिमी मिदनापुर स्थित उनके पैतृक गांव जाकर श्रद्धांजलि दी। शाह ने बोस के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। शाह ने कहा, ‘यह मेरा सौभाग्य है कि मैं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खुदीराम बोस के घर की मिट्टी को अपने माथे से स्पर्श कर पाया। बोस खुशी-खुशी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के लिए बलिदानी देने को फांसी पर चढ़ गए।’

शाह के स्वागत के लिए किसान के घर पर तैयारियां चल रही हैं। परिवार के लोगों ने घर की लिपाई-पुताई कर अच्छे से सजाया है। स्वागत के लिए मिट्टी के घर की दीवार पर स्वागत वाली कलाकृतियां बनाई गई हैं। रामकृष्ण मिशन विजिट के बाद शाह मिदनापुर में सिद्धेश्वरी काली के मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन किया।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.