Western Times News

Gujarati News

गौहर खान और जैद दरबार ने रिसेप्शन पार्टी में धांसू एंट्री

मुंबई, अभिनेत्री गौहर खान ने शुक्रवार को जानेमाने संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे एवं कोरियोग्राफर जैद दरबार के साथ विवाह कर लिया। जोड़े ने इंस्टाग्राम पर अपने शादी समारोह की तस्वीरें साझा कीं। खान ने कैप्शन में ‘क़ुबूल है’’ लिखा और दिल वाली इमोजी लगायी। 37 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने निकाह समारोह के लिए शरारा सूट पहना था, जबकि दरबार ने शेरवानी पहनी थी।

जानीमानी अदाकारा गौहर खान आज शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। गौहर खान ने अपने मंगेतर जैद दरबार के साथ निकाह कर लिया है। निकाह होने के बाद गौहर खान और जैद दरबार ने मुंबई में अपनी शादी की खुशी में एक रिसेप्शन का आयोजन किया है। गौहर खान और जैद दरबार के रिसेप्शन में टीवी जगत के सितारे और उनके परिवार के लोग शामिल होने पहुंचे हैं। वहीं गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में धांसू एंट्री मारी है।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.