Western Times News

Gujarati News

उत्तर भारत में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

File

आज देशभर में मकर संक्राांति मनाई जा रही है। मकर संक्रांति पर भी उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा और सर्द हवाएं दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अगले दो दिन शीत दिवस लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर, बिहार के मुजफ्फरपुर में भी ठंड बनी हुई है।

यहां पर भी छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान रहने की आशंका जताई गई है। वहीं 17 से 19 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए उत्तर भारत में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

एक तरफ जहां उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो दूसरी तरफ दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार हैं। चक्रवाती प्रभाव के कारण तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में अगले 2-3 दिन बारिश होने की संभावना जताई गई है।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.