Western Times News

Gujarati News

श्रीनगर में पिछले आठ साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज

कश्मीर घाटी में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है और जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर शहर में पिछले आठ साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां बुधवार को बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से -7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले आठ साल में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 14 जनवरी, 2012 को इतना ही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

शेष घाटी में भी भीषण ठंड है। पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा और नारनौल दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के नारनौल में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.