Western Times News

Gujarati News

यूपी के 8 अंतर्राज्यीय शातिर बदमाश गिरफ्तार,1 पिस्टल, 1 देशी कटटा, 5 कारतुस व 5 धार धार चाकू बरामद, इनोवा व बोलेरो जब्त

प्रतापगढ़। हथुनिया पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में यूपी के 8 बदमाशों को गिरफ्तार (8 arrested by Hathiniya police station)  किया। गिरफ्तार सभी आरोपी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के अंतरराज्यीय स्तर के अपराधी है। पुलिस ने गश्त के दौरान आलोक त्रिपाठी (36),रामचरण यादव (32),सचिंदानन्द उर्फ मोहित (22),जय सिंह यादव (32),रिजवान खांन (22),अभिषेक सिंह (20),धनजय सिंह (28) एवं जितेन्द्र सिंह (29) को गिरफ्तार कर अवैध हथियार भी बरामद किए है।


एसपी चुना राम जाट ने बताया कि पहली कार्रवाई बडोदिया फन्टे पर हुई। यूपी नम्बर की एक बोलेरो गाड़ी में सवार आलोक त्रिपाठी, रामचरण यादव से देशी कटटा मय 04 जिन्दा कारतुस तथा सचिंदानन्द त्रिपाठी व जय सिंह यादव से दो धारधार चाकु बरामद किए। दूसरी कार्रवाई पाटनिया फन्टे पर की गई। टीम ने यूपी नम्बर की एक इनोवा गाड़ी में सवार रिजवान खांन से एक देशी पिस्टल मय 1 जिन्दा राउण्ड व अभिषेक सिंह ठाकुर, धनजय सिंह व जितेन्द्र सिंह से 3 धार धार चाकु बरामद किए।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.