Western Times News

Gujarati News

एलन मस्क की SPACEX को मिला 2.9 अरब डॉलर का कॉन्ट्रेक्ट

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एलन मस्क की SPACEX को स्पेसक्राफ्ट बनाने के लिए 2.9 अरब डॉलर का कॉन्ट्रेक्ट दिया है। यह स्पेसक्राफ्ट 2024  तक चांद पर अंतरिक्ष यात्रीयों को ले जाएगी।

मस्क की SPACEX ने इस डील को हासिल करने के लिए अकेले बोली लगाई, जबकि अमेजन के संस्थापक बेजोस की ब्लू ओरिजिन ने लॉकहीड मार्टिन कॉर्प, नॉर्थरोप ग्रुमैन कॉर्प और ड्रेपर के साथ मिलकर बोली लगाई. वहीं इस कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करने की रेस में शामिल रही एक ओर कंपनी डायनेटिक्स, लीदोस होल्डिंग्स इंक की एक यूनिट है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का SPACEX के साथ पहले मानव लैंडर के लिए किया गया यह कॉन्ट्रैक्ट उसके आर्टेमिस प्रोग्राम का हिस्सा है। कॉन्ट्रैक्ट के बाद नासा ने कहा कि लैंडर दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर ले जाएगा।

2024 तक चंद्रमा की सतह मानव भेजने का लक्ष्य
नासा ने कहा कि SPACEX की स्टारशिप में अंतरिक्ष यात्रियों की मून वॉक के लिए एक बड़ा केबिन और दो एयरलॉक शामिल हैं और इसका आर्किटेक्टर चंद्रमा, मंगल और अंतरिक्ष में दूसरे डेस्टिनेशन के लिए रीयूजेबल लॉन्च और लैंडिंग सिस्टम के तहत डेवलप किया जाएगा। स्पेसएक्स का स्पेसक्राफ्ट करीब पांच दशक बाद पहली बार चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारेगा। नासा ने अपने आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत 2024 तक चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यात्री को उतारने का लक्ष्य बनाया है।

 


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.