Western Times News

Gujarati News

असम में एक करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद

दीफू (असम), असम के कार्बी आंगलोंग जिले में रविवार को एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का लगभग छह क्विंटल गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर बोकाजन थाना क्षेत्र के खटखटी में पुलिस ने रविवार तड़के एक वाहन की तलाशी ली और नगालैंड से आ रहे एक ट्रक को रोका।

उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर चालक और उसका सहायक वाहन छोड़कर भाग गए। उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि ट्रक से 580 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.16 करोड़ रुपये है। (भाषा)


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.