Western Times News

Gujarati News

दीप सिद्धू की गर्लफ्रेंड कनाडा से चला रही उसका फेसबुक अकाउंट

File

गणतंत्र दिवस पर लाल किला में किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान उपद्रव करने में शामिल पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू गिरफ्तारी के बाद ही हिंसा से जुड़े राज सामने आ सकेंगे। वहीं, दीप सिद्धू को को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें दस दिनों से पंजाब समेत कई राज्यों में तलाश कर रही हैं, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है।

वहीं, क्राइम ब्रांच ने सुखदेव को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। इसपर 50 हजार रुपये का इनाम था। वहीं, दीप सिद्धू समेत कई अन्य आरोपितों पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें से एक जुगराज सिंह भी है, जिसने 26 जनवरी को हिंसक किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले की प्राचीर पर तिरंगे के बगल में अन्य झंडा लगा दिया था।

कि उसकी कनाडा की महिला मित्र कनाडा से ही फेसबुक अकाउंट चला रही है। उस महिला की भी पहचान कर ली गई है। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि दीप सिद्धू की महिला दोस्त दीप के वीडियो को फेसबुक पर अपलोड करती है।

दीप जहां भी छिपा है वहां से वीडियो शूट कर वह महिला मित्र को भेज देता है। फरवरी को दीप सिद्धू, लाल किला पर केसरिया झंडा फहराने वाले जुगराज सिंह सहित आठ उपद्रवियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था। पंजाब के गैंगस्टर लक्खा सिधाना ने सिंघु बार्डर से शनिवार रात को फेसबुक लाइव किया था। इससे माना जा रहा है वह सिंघु बार्डर पर किसानों के बीच ही छिपा हुआ है।

तीन फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह व गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। गुरजोत व गुरजंत, दीप सिद्धू के साथी हैं। दोनों 26 जनवरी को उसके साथ थे। इनके अलावा जगबीर सिंह, बूटा सिंह व इकबाल सिंह की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा था।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.