Western Times News

Gujarati News

भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 2 करोड़ के पार हुआ

पिछले 24 घंटों में 14 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई

देश के छह राज्यों में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रुझान लगातार जारी है। ये राज्य हैं – महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए नए मामलों की संख्या 18,711 है, जिसमें से इन राज्यों का योगदान 84.71 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 10,187 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केरल में 2,791 और पंजाब में 1159 नए मामले सामने आए हैं। केंद्र लगातार दैनिक नए कोविड के सक्रिय मामलों की रिपोर्टिंग करने वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए है। साथ ही केन्द्र ने महाराष्ट्र और पंजाब में उच्च स्तरीय टीमों की प्रतिनियुक्ति की है, जहां रोजाना नए मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही हैं।

आठ राज्यों में दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रूख जारी है।    भारत का कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1.84 लाख (1,84,523) तक पहुंच गई है। भारत में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.65 प्रतिशत है।

नीचे दिया गया ग्राफ़ 17 जनवरी, 2021 से 07 मार्च, 2021 तक सक्रिय मामलों में दिन-प्रतिदिन के परिवर्तन को दर्शाता है। आज सुबह 7 बजे तक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 3,39,145 सत्रों के माध्यम से 2 करोड़ (2,09,22,344) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गईं। इनमें 69,82,637 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 35,42,123 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 65,85,752 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 2,11,918 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर रोगों से ग्रस्त 4,76,041 लाभार्थी (पहली खुराक) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 31,23,873 लाभार्थियों को दी गई खुराक शामिल हैं।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.