Western Times News

Gujarati News

इंडोनेशिया की लापता पनडुब्बी को खोजने में मदद के लिए भारत सामने आया

इंडोनेशिया की मदद के लिए अब भारत की तरफ से हाथ आगे बढ़ाया गया है। इंडोनेशिया प्रशिक्षण अभियान के दौरान बुधवार को बाली द्वीप के नजदीक से गायब हुई पनडुब्बी केआरआई नानग्गला 402 की खोज के लिए भारतीय नौसेना के डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हिकल (डीएसआरवी) को विशाखापट्टनम से भेजा है। Indonesia seeking help from S’pore & Australia to look for missing submarine with 53 people on board.

भारतीय नौसेना की तरफ से कहा गया कि लापता पनडुब्बी को खोज निकालने में इंडोनेशियाई नौसेना की मदद के लिए यह कदम उठाया गया है। बता दें कि इंडोनेशिया की सेना ने बुधवार को बताया था कि बाली द्वीप के करीब एक पनडुब्बी लापता हो गई है, जिसमें 53 लोग सवार थे।

इसके बाद से इंडोनेशियाई नौसेना तलाशी अभियान में जुटी हुई है। सेना प्रमुख हादी जहजंतो ने कहा कि केआरआई नानग्गला 402 बुधवार को एक प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा ले रही थी उसकी दौरान लापता हो गई।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.