Western Times News

Gujarati News

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट का क्रम जारी है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 8 हजार 318 नए मामले पाए गए वहीं 10 हजार 967 लोग ठीक होकर घरों को लौट गए. हालांकि इस दौरान 465 लोगों की मौत हो गई.

मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 1 लाख 7 हजार 19 मामले एक्टिव हैं. वहीं 3 करोड़ 39 लाख 88 हजार 797 लोग ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं. मंत्रालय के मुताबिक 4 लाख 67 हजार 933 लोगों की मौत हो चुकी है. नए मामले पाए जाने के बाद देश में अब तक कोरोना के 3 करोड़ 45 लाख 63 हजार 749 मामलों की पुष्ट हो चुकी है.

वहीं टीकाकरण की बात करें तो अब तक 1 अरब 21 करोड़ 6 लाख 58 हजार 262 खुराकें दी गई हैं जिसमें से 73 लाख 58 हजार 17 खुराकें शुक्रवार को दी गईं. दूसरी ओर ICMR के अनुसार अब तक 63 करोड़ 82 लाख 47 हजार 889 सैंपल्स की जांच हुईं

जिसमें 9 लाख 68 हजार 354 सैंपल्स की जांच शुक्रवार को की गई. नए मामले पाए जाने के बाद कुल एक्टिव मामलों में 3 हजार 114केस की कमी आई है.देश में लगातार 50 दिन से कोविड-19 (Covid – 19 India) के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 153 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं.

उपचाराधीन मरीजों की संख्या हालांकि बढ़कर 1,10,133 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 193 की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.33 प्रतिशत है.


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. Developed & Maintained by Aneri Developers.