Western Times News

Gujarati News

बैंक के गेट पर ही बदमाशों ने व्यापारी से बैग छीनी, तीस लाख लूटे, गोली मारकर हत्या की

टोंक। निवाई में गुरुवार को बैंक के बाहर एक व्यापारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना झिलाय रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के बाहर की है। वहां व्यापारी सत्यनारायण खंडेलवाल करीब 30 लाख रुपए लेकर बैंक से बाहर निकले थे। तभी बाइक पर सवार 3 बदमाश मौके पर पहुंचे।

बैंक के गेट पर ही बदमाशों ने व्यापारी से बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर सीने पर गोली मार दी। गोली लगने से व्यापारी वहीं गिर गए। इसके बाद बदमाश रुपए का बैग लूटकर भाग गए। बदमाशों ने 2 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। सत्यनारायण की कृषि मंडी में अनाज की दुकान थी।

तीनों बदमाश चेहरे पर नकाब बांधकर आए थे। बाइक नई स्प्लेंडर बिना नंबर की बताई जा रही है। वारदात से नाराज मंडी व्यापारियों ने किसानों से माल लेना बंद कर दिया। इससे किसान भडक़ गए। नाराज होकर किसानों ने जिला रोड पर जाम लगा दिया। व्यापारियों और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। काफी देर समझाइश के बाद किसानों ने जाम खोला।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.