Western Times News

Gujarati News

असम पुलिस भर्ती घोटाले में चार गिरफ्तार, 5.37 करोड़ रुपये बरामद

असम के पुलिस भर्ती घोटाले में रविवार को चार आरोपितों को और गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 49 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले शनिवार को रेलवे के दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी के साथ ही इनके पास से 5.37 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं।

घोटाले में संलिप्तता पाए जाने के बाद राज्य के पूर्व डीआइजी पीके दत्ता और भाजपा नेता दीबान डेका को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच कर रही सीआइडी आए दिन नए पर्दाफाश कर रही है। घोटाले में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के दो कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह राशि पुलिस भर्ती के दौरान हुए लेन-देन से संबंधित है।

गौरतलब है कि राज्य में पुलिस उप निरीक्षक पद के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। इसके बाद राज्यभर में परीक्षा शुरू होने के चंद मिनट के बाद ही इसे रद कर दिया गया था। राज्य में इसे बड़े घोटाले के रूप में देखा जा रहा है। इसमें वरिष्ठ अफसरों सहित कई नेताओं के नाम सामने आए हैं।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.