Western Times News

Gujarati News

इथोपिया में बंदूकधारियों ने 32 लोगों की हत्‍या की

Files Photo

पश्चिमी इथोपिया में बंदूकधारियों ने कम से कम 32 लोगों की हत्या कर दी और 20 से ज्यादा घरों को आग के हवाले कर दिया।  Gunmen kill at least 32 people and set fire to homes in horrendous attack in western Ethiopiaक्षेत्रीय प्रशासक इलियास उमेता ने सोमवार को बताया कि ओएलएफ शाने के सशस्त्र हमलावरों ने ओरोमिया रीजन के पश्चिमी वोलेगा क्षेत्र में रविवार को इस हमले को अंजाम दिया। हमले में मारे गए लोगों को दफना दिया गया है।

दहशत का आलम यह है कि क्षेत्र से लगभग 700 से 750 लोग पलायन कर गए हैं। ओएलएफ शाने ओरोमो लिबरेशन फ्रंट से अलग हुआ एक संगठन है। ओरोमो लिबरेशन फ्रंट एक विपक्षी पार्टी है जो वर्षों निर्वासन में रही है। साल 2018 में प्रधानमंत्री अबी अहमद के पद संभालने के बाद इसे इथियोपिया में वापसी की अनुमति दी गई थी।

ओएलएफ शाने ने कहा है कि वह ओरोमो समुदाय के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रही है। ओरोमो इथियोपिया का सबसे बड़ा जातीय समूह है। लेकिन ओएलएफ शाने की ओर से मौजूदा हत्याओं की वजह नहीं बताई गई है। बता दें कि पिछले महीने इसी तरह के एक मिलिशिया हमले में 14 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कई आतंकी मारे गए थे। हाल के दिनों ऐसे हमलों में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

हाल के हमलों के बाद कई इलाकों को सेना के हवाले किया जा चुका है फिर भी हत्याओं का दौर जारी है… इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद ने बीते दिनों कहा था कि कहा कि जातीय तनाव देश की सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीकी देश इथोपिया में गत 29 जून को लोकप्रिय गायक हकालू हुंदेस्सा की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हिंसा भड़क गई थी जिसमें अब तक 239 लोगों की मौत हो चुकी है। हुंदेस्सा इथोपिया के सबसे बड़े समुदाय ओरमो से थे। यही नहीं देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में 3500 को गिरफ्तार किया गया था।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.