Western Times News

Gujarati News

अथिया शेट्टी ने पोस्ट कीं बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

फिल्म एक्ट्रेस और बॉलीवुड के ‘अन्ना’ सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने 5 नवंबर, बुधवार को अपना 28वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें परिवार वालों, दोस्तों और फैंस ने शुभकामनाएं दीं। शाम में अथिया ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इनमें वे मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटोज शेयर करते वक्त अथिया ने बर्थडे विश करने वाले सभी लोगों को शुक्रिया कहा। अथिया ने लिखा, ‘मुझे मिली शुभकामनाओं को गिन रही हूं और इतने प्यार के लिए सबकी आभारी हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरा दिल पूरा भरा है।’

उनके सेलिब्रेशन फोटोज पर पिता सुनील सहित कई स्टार्स ने रिएक्ट किया। उनके फोटोज पर करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, अरमान मलिक सहित कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए। उनके पापा सुनील शेट्टी ने लिखा, ‘लव यू, लव यू, लव यू, लव यू।’


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.