Western Times News

Gujarati News

​दिल्ली में कोरोना के 3428 नए मामले, कुल संक्रमित 3.25 लाख

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3428 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 22 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3,24, 459 हो गई है। दिल्ली में शुक्रवार को 3197 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,95,699 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5946 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राजधानी में अभी कुल 22814 सक्रिय मरीज हैं। दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को 15660 आरटी-पीसीआर जांच और 42485 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में शुक्रवार को कुल 58145 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 38,85,309 जांच की गई हैं।दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.35 प्रतिशत है।

जबकि मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है। अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 13152 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 2747 कंटेनमेंट जोन हैं।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.