Western Times News

Gujarati News

जापान में उड़ने वाली कार का सफल परीक्षण किया गया

दशकों से लोगों का सपना रहा है कि जितना आसान सड़कों पर कार दौड़ाना है उतना ही आसान काश उसे आसमान में उड़ाना भी होता। ऐसी कार की चाहत सबसे अधिक राजधानी दिल्ली और मुंबई समेत महानगर के लोगों के मन में सड़क पर लंबे जाम में फंसने के दौरान होती है। लेकिन अब यह सपना सच होता दिख रहा है। जापान की स्काईड्राइव इंक (SkyDrive Inc.) ने एक शख्स के साथ अपनी उड़ने वाली कार का सफल परीक्षण किया है।

हवा में चली कार- कंपनी ने एक प्रेस कॉन्फेंस में पत्रकारों को इस बारे में जानकारी देते हुए इसका एक वीडियो दिखाया, जिसमें एक मोटरसाइकिल जैसे वाहन जिसमें लगे propellers ने उसे जमीन से कई फुट (एक से दो मीटर) की ऊंचाई पर उड़ाया। यह मोटरसाइकिल एक निश्चित क्षेत्र में 4 मिनट तक हवा में रही। स्काइड्राइव की इस परियोजना के प्रमुख Tomohiro Fukuzawa ने कहा कि उन्हें 2023 तक उड़ने वाली कार के वास्तविक उत्पाद के तौर पर सामने आने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि इसे सुरक्षित बनाना एक बड़ी चुनौती है।

कई बड़ी कंपनियों ने की फंडिंग –SkyDrive परियोजना पर 2012 में एक स्वैच्छिक परियोजना के तौर पर काम शुरू किया गया था। इस परियोजना को जापान की प्रमुख वाहन कंपनी  Toyota मोटर कॉर्प, इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Panasonic कॉर्प और वीडियो गेम कंपनी  Bandai Namco ने फंडिंग किया था। 3 साल पहले भी इस कार का एक परीक्षण किया गया जो असफल रहा था। वैसे 1962 में बच्चों के एनिमेटेड कार्यक्रम The Jetsons में भी भविष्य में उड़ने वाली कार की परिकल्पना रखी गई थी।

10 मिनट ही भर सकते हैं उड़ान –उन्होंने कहा कि दुनियाभर में उड़ने वाली कार को लेकर 100 से अधिक परियोजनाएं चल रही हैं। उनमें से कुछ ही ऐसी परियोजनाएं हैं जो एक व्यक्ति को लेकर उड़ान भरने में सफल रही हैं। फुकुजावा ने कहा कि मुझे आशा है कि कई लोग इसे चलाना चाहते हैं और सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं। Fukuzawa ने कहा कि यह अभी 5 से 10 मिनट ही उड़ सकती है, लेकिन इसके उड़ान समय को बढ़ाकर 30 मिनट किया जा सकता है। इसमें कई संभावनाएं हैं और इन्हें चीन जैसे देशों में निर्यात भी किया जा सकता है।

 


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.