Western Times News

Gujarati News

मप्र कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक प्रमिला सिंह ने BJP में शामिल

भोपाल: मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान होना है| इससे पहले राजनीतिक दल अंतिम दौर में पूरी ताकत लगा रहे हैं| इस दौरान दल बदल का दौर भी जारी है| बीजेपी ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया है| अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में पूर्व विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व विधायक प्रमिला सिंह को बीजेपी की सदस्यता दिलाई|

प्रमिला सिंह की बीजेपी में ही थी, लेकिन 2018 में जैतपुर विधानसभा से टिकट नहीं मिलने से नाराज विधायक प्रमिला सिंह ने भाजपा से त्यागपत्र देकर कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी| बाद में प्रमिला सिंह ने शहडोल सीट से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा| लेकिन सफलता नहीं मिली|

तब भाजपा उम्मीदवार हिमान्द्री सिंह ने उन्हें चार लाख से अधिक मतों से पराजित किया था। अनूपपुर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह के समर्थन में आयोजित सभा में पूर्व विधायक ने कांग्रेस का हाथ छोड़ एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई|

 


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.