Western Times News

Gujarati News

नेहा कक्कड़ का ससुराल में खास अंदाज में स्वागत हुआ

मुंबई : सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी दिल्ली में हुई, लेकिन अब नेहा कक्कड़ पंजाब पहुंच चुकी हैं। रोहनप्रीत के घर पर नेहा का खास अंदाज में स्वागत किया गया है। ढोल पर नेहा और रोहनप्रीत डांस करते नजर आ रहे हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेहा कक्कड़ ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है और रोहनप्रीत सिंह काले रंग की जैकेट में नजर आ रहे हैं।

रोहनप्रीत और नेहा का सोमवार में पंजाब में रिसेप्शन होगा। पंजाब में मौजूद परिवार और दोस्तों के लिए रोहनप्रीत ने यह रिसेप्शन रखा है। बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत सिंह की शादी के रीति-रिवाज 22 अक्टूबर से शुरू हो गए थे। मेहंदी, हल्दी और सगाई, सभी फंक्शन्स में दोनों ने एक जैसे रंग के आउटफिट्स कैरी किए थे।

दोनों की शादी में कुछ सेलेब्स भी शामिल हुए थे। इसमें मनीष पॉल, उर्वशी रौतेला, उर्वशी ढोलकिया, अवनीत कौर, जस्सी लोखा, अखिल और बानी सांधु समेत कई के नाम शामिल रहे। इससे पहले नेहा कक्कड़ की शादी के बाद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। फोटो में नेहा ने ग्रील कलर का लहंगा पहना है। वहीं रोहनप्रीत ने ब्लैक कलर का ट्रैकसूट पहना है। फोटो को देखकर लग रहा है कि शायद जिस होटल में नेहा की शादी हुई है उसका स्टाफ, नेहा को शादी की खुशी में फूलों का गुलदस्ता दे रहा है।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.