Western Times News

Gujarati News

कुश्ती विश्व कप: कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता

कुश्ती विश्व कप में रवि कुमार और दीपक पूनिया भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 24 पहलवानों में शामिल

बेलग्रेड, में 12 दिसंबर से 18 दिसंबर, 2020 तक होने वाले वरिष्ठ व्यक्तिगत विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 42 सदस्यों (24 पहलवान, 9 कोच, 3 सहायक कर्मचारी और 3 रेफरी) का एक दल सर्बिया का दौरा करेगा। मार्च में कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय पहलवान भाग लेंगे। मार्च में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद भारतीय पहलवानों के लिये ये पहली कुश्ती प्रतियोगिता है।

टूर्नामेंट में भागीदारी के लिये 90 लाख रुपये से अधिक की राशि सरकार द्वारा अनुमोदित की गई है। इसमें हवाई यात्रा टिकट, बोर्डिंग और लॉजिंग, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग लाइसेंस फीस, वीजा शुल्क और खिलाड़ियों, प्रशिक्षक और निर्णायक के लिए पॉकेट भत्ते शामिल हैं।

टूर्नामेंट में निम्नलिखित पहलवान भाग लेंगे:

पुरुषों की फ़्रीस्टाइल कुश्ती: रवि कुमार (57 किलोग्राम), राहुल अवारे (61 किलोग्राम), नवीन (70 किलोग्राम), गौरव बालियान (79 किलोग्राम), दीपक पूनिया (86 किलोग्राम), सत्यव्रत कादियान (97 किलोग्राम), सुमित (125 किलोग्राम)

पुरुषों की ग्रीको-रोमन कुश्ती: अर्जुन हलकुर्की (55 किलोग्राम), ज्ञानेंदर (60 किलोग्राम), सचिन राणा (63 किलोग्राम), आशु (67 किलोग्राम), आदित्य कुंडू (72 किलोग्राम), साजन (77 किलोग्राम), सुनील कुमार (87 किलोग्राम), हरदीप (97 किलोग्राम), नवीन (130 किलोग्राम)

महिला वर्ग: निर्मला देवी (50 किलोग्राम), पिंकी (55 किलोग्राम), अंशु (57 किलोग्राम), सरिता (59 किलोग्राम), सोनम (62 किलोग्राम), साक्षी मलिक (65 किलोग्राम), गुरशरण प्रीत कौर (72 किलोग्राम), किरण (76 किलोग्राम)

भारत ने कुश्ती में अब तक कुल चार ओलंपिक कोटा हासिल किए हैं। बजरंग पुनिया (पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 65 किलोग्राम), विनेश फोगाट (महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग), रवि कुमार और दीपक पूनिया टोक्यो ओलंपिक के लिये अब तक कोटा स्थान हासिल करने में सफल रहे हैं। भारतीय पहलवानों के पास मार्च 2021 में निर्धारित एशियाई क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट और 29 अप्रैल से 2 मई 2021 तक निर्धारित विश्व क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में कोटा स्थान प्राप्त करने के दो और अवसर होंगे।


Read News In Hindi

Read News in English

Copyright © All rights reserved. | Developed by Aneri Developers.